Monday 20 June 2016

श्री ब्राह्मणी माताजी बलिया , उत्तरप्रदेश

@[306557149512777:]
श्री ब्राह्मणी माता मन्दिर बलिया ( उत्तरप्रदेश ) :
गंगा व घाघरा के बीच बसे जनपद में प्राचीन समय से ही पौराणिक स्थानों की भरमार रही है। आस्था के यहां कई केंद्रो में नगर से सटे पुरातन काल के मां ब्रह्माणी मंदिर का कुछ अलग ही महत्व है। पुराणों में भी इस मंदिर का वर्णन मिलता है। पुराणों से ही मिलने वाली जानकारियों को मानें तो हनुमानगंज से सटे ब्रह्माईन गांव में स्थित इस मंदिर में यज्ञ में पधारे अपने माता-पिता को महर्षि भृगु ने ठहराया था। बाद में सूर्यवंश के राजा सुरथ ने माता वीरणी व ब्रह्मा जी की स्मृति में ब्रह्माणी मंदिर का निर्माण कराया। मौजूदा समय में यह मंदिर संपूर्ण भव्यता के साथ आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में माता के दर्शन के लिए दूरदराज से लोगों का जनसमूह उमड़ता है। नौ दिनों तक माता के भव्य रूपों की पूजा के साथ ही यहां अष्टमी के दिन होने वाली निशा पूजन का कुछ अलग ही महत्व है।
बाण , बायण और ब्राह्मणी आदि नामो से माँ सम्पूर्ण भारत में प्रसिद्ध हैं ।
बाणासुर का संहार करने हेतु माँ भगवती ने अवतार लिया था । बाणासुर श्रीकृष्ण से मिले जीवनदान के बाद और निरंकुश हो गया था. शिव-पार्वती की तो कृपा उस पर पहले से ही थी. बाणासुर का वध कैसे हुआ. उसका वध शक्ति की ही अंश एक कुँआरी देवी ने किया. इस पर कई प्रचलित कथाएं हैं.
दक्षिण भारत में उन्हें कन्याकुमारी कहा जाता है और उत्तर भारत में सूर्यवंशियों की आराध्य देवी बायण माता. यह कथा भी बहुत प्रचलित है।

सप्तमातृका में से एक ब्रह्माणी अथवा ब्राह्मी माता सृष्टि रचयिता ब्रह्मा की शक्ति है। यह पीले रंग में दर्शायी जाती है। इनके चार सिर हैं। इनके चार भुजायें हैं। यह देवी कमण्डल, कमल पुष्प, माला तथा पुस्तक धारण करती है। इनका वाहन हंस है। ब्रह्माणी माता कई समाजों द्वारा कुलदेवी के रूप में पूजी जाती है।
ब्रह्माणी माता के मन्दिर जहाँ मावड़ी बाण , बायण माता न कहला कर ब्रह्माणी माता के रूप में पूजी जाती हैं जो बड़े मन्दिर हैं उनकी जानकारी :

1. फलौदी ब्रह्माणी माता मन्दिर, मेड़ता रोड़, नागौर (राजस्थान)
2. ब्रह्माणी माताजी मंदिर, बारां (राजस्थान)
3. ब्रह्माणी माताजी मंदिर, हनुमानगढ़ के समीप पल्लू नामक स्थान पर (राजस्थान)
4. ब्रह्माणी माताजी मंदिर, सेवाड़ी- पाली (राजस्थान)
5. ब्रह्माणी माताजी मंदिर, सारंगवास- पाली (राजस्थान)
6. ब्रह्माणी माताजी मंदिर, खोड़ियारनगर- अहमदाबाद (गुजरात)
7.ब्रह्माणी माताजी मंदिर,ग्राम: कल्याणा, तह: पाटन जिला: मेहसाना (गुजरात)
8.ब्रह्माणी माताजी मंदिर, गगोदर- कच्छ (गुजरात)
9.ब्रह्माणी माताजी मंदिर, कलोल के समीप डिंगचा- गांधीनगर (गुजरात)
10.ब्रह्माणी माताजी मंदिर,वांकानेर के समीप नाना जगदेश्वर (गुजरात)
11.ब्रह्माणी माताजी मंदिर, ग्राम: कमली, तह. उंझा, जिला: मेहसाना (गुजरात)
12.ब्रह्माणी माताजी मंदिर, नन्दासन के समीप शेधावी- मेहसाना (गुजरात)
13. ब्रह्माणी माताजी मंदिर, भीमपोर- सूरत (गुजरात)
14.ब्रह्माणी माताजी मंदिर, चनस्मा- पाटन (गुजरात)
ब्रह्माणी माताजी मंदिर, चम्बा के समीप भरमौर (हिमाचल प्रदेश)

No comments:

Post a Comment

Featured post

कुलदेवता श्री सोनाणा खेतलाजी का संक्षिप्त इतिहास

सोनाणा खेतलाजी का सक्षिप्त इतिहास- भक्तों चैत्र की शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि हैं वैसे तो पुरे भारत वर्ष में आज से नवरात्रि शुरू होंगे लेकिन ...